हरियाणा के फरीदाबाद जिले में गुरुग्राम रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में ले लिया। अनखीर चौकी के पुलिस इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेंदुए का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पु