गाजीपुर जिले के नोनहरा थाने में बीते 9 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर थाने में धरना दिया। इसी दौरान मध्य रात्रि में धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। वहीं गुरुवार के सुबह भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की मौत भी हो गई। इसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।