बस्ती जिले के कप्तानगंज में सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई, साथ ही साथ पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में भी विचार विमर्श किया गया।