दरिद्र नारायण कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित वृद्ध आश्रम कृष्ण नगर हमीरपुर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 12 पात्रों को 13500 की मासिक सहयोग राशि दी गई। वंचित एवं निर्धन परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा हेतु यह राशि प्रदान की गई है। वहीं कुछ पात्रों के आवेदनों को भी इस बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।