डूंगरपुर। शहर सहित जिले भर में गणेशोत्सव को लेकर गणेश मंडल की टोलियों ने गणेश भगवान के आगमन वेला पर शोभायात्रा निकाली वही भगवान की प्रतिमाओं की भव्य आतिशबाजी के साथ आगवानी हुई। शहर के पत्रकार कॉलोनी स्थित सिद्ध गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात 11 बजे भगवान गणपति की प्रतिमा आगमन शोभायात्रा निकाली जिसमें डीजे की धुन पर युवा नाचते गाते नजर आए।