आगर मालवा में सोमवार दोपहर 1 बजे भारतीय किसान संघ जिला इकाई के नेतृत्व में एक विशाल किसान अधिकार रैली पुरानी कृषि उपज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जिलाधीश कार्यालय पहुंची। रैली के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगर सिंह सिसोदिया सहित कई पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित किया।