थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम के माध्यम से लोगों की निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखा जाएगा। इसकी जानकारी शनिवार की शाम चार बजे कलेक्ट्रेट परिसर में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने दी।