फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार की दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका अग्रवाल को सौंपा ।जिसमें किसानों को खाद उपलब्ध कराने आदि की मांग की गई। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल आदि रहे।