नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बरैनी गांव से गुरुवार को बेलदार बिगहा हाई स्कूल में पढ़ने गई 7 लड़कियां गायब हो गई। जब शाम में लड़की लोग घर वापस नहीं आई तो लड़की के परिजन खोजबीन करने लगे। इसकी सूचना नीमचक बथानी थाना के पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने नालंदा जिला के कटारी में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो लड़की को राजगीर जाते हुए देखा गया।