अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एआईसीसी द्वारा नियुक्त दुमका जिला के पर्यवेक्षक सूरज सिंह ठाकुर दुमका पहुंचे हैं। आज बुधवार को दोपहर 1:30 बजे के करीब उन्होंने यज्ञ मैदान के पास कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने संगठन सृजन अभियान की विस्तृत जानकारी दी।