Download Now Banner

This browser does not support the video element.

बिजावर: किशनगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 7 महीने बाद किशोरी दिल्ली से बरामद

Bijawar, Chhatarpur | Aug 22, 2025
छतरपुर जिले के मुस्कान अभियान के तहत, किशनगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। करीब 7 महीने पहले, 31 जनवरी 2025 को गुम हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने 21 अगस्त 2025 की रात करीब 10 बजे दिल्ली से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। किशोरी को शुक्रवार की शाम 4 बजे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us