भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के निर्देशानुसार बालूमाथ भाजपा मंडल में गुरुवार की दोपहर 1 बजे से लेकर 2 के बीच प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे उपस्थित रहे।