डुमरकोला के पास गुरुवार की रात 8:30 बजे कुत्ता को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार खैरा निवासी सुबोध कुमार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुबोध कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबोध कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।