जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने जनपद भर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 64 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।