पानीपत में एक महिला अचानक घर से लापता हो गई है। महिला 4 सितंबर को उस समय घर से गायब हुई, जब उसका पति काम पर गया था। घटना थाना इसराना क्षेत्र की है। पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे मामला दर्ज कर लिया है। पति ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शाम को जब वह घर लौटा तो 34 वर्षीय पत्नी वहां नहीं थी।