शारदीय नवरात्र की नवमी पर प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न पंचायतों के मंदिरों में मां सिद्धिदात्री के दर्शन को भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने नारियल और चुनरी चढ़ाई तो व्रतधारियों ने कन्याओं को भोज कराकर दान दिया। वहीं बिहारीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर डांडिया रास और स्टेशन परिसर में धुप-दानी महा आरती प्रतियोगिता ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।