शनिवार दोपहर 3 बजे सारणी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय वर्गी द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर दिए गए कथित विवादित बयान की कड़ी निंदा की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी की तथा मंत्री विजय वर्गी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।