उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला से अवैध पत्थर चिप्स का परिवहन करते हुए मंगलवार सुबह 11 बजे एक हाईवा वाहन (संख्या- OD11AB 4925) को जब्त किया गया। जब्त वाहन से लगभग 800 सी.एफ.टी. अवैध खनिज (पत्थर चिप्स) बरामद हुआ है।