केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 अगस्त एवं 23 अगस्त को जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेगें। गुरुवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 22 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे बांसखेडा जिला शिवपुरी से दोपहर 03 बजे चंदेरी के ग्राम अखाईघाट पहुंचेंगे एवं अखाईघाट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगें।