अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित दो मासूम घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अजलेश्वर निवासी रामू पुत्र अशोक बाल्मिकी उम्र 34 वर्ष, भूरिया बाई पति रामू उम्र 28 वर्ष, साधना पुत्री रामू उम्र 4 वर्ष अंजलि पुत्री रामू ढाई साल अपने गांव से शनिवार को दोपहर 3:00 बजे खजूरी गांव जा रहे थे।