Ambagarh, Mohla Manpur Ambagarh Chowki | Sep 3, 2025
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अंतर्गत अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद ने एक बड़ी वारदात का रूप ले लिया। यहां रहने वाली 30 वर्षीय दामिनी साहू की हत्या उसके ही पति देवेंद्र कुमार साहू ने चरित्र शंका के कारण कर दी। वही जंगल में छुपे हुए आरोपी देवेंद्र साहू को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है