गांव गढ़ी ऊसरा निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र बादाम सिंह थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव रासपुर में मजदूरी करने के लिए गया था। जहां बताया जाता है कि उसने तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। आधे घंटे बाद उसका शव तालाब से बरामद हुआ।