Download Now Banner

This browser does not support the video element.

शिमला शहरी: शिमला शहर में अवैध रूप से बेचे जा रहे थे सिलेंडर, प्रशासन की टीम ने 190 अवैध सिलेंडर किए जब्त, डीसी ने दी जानकारी

Shimla Urban, Shimla | Sep 7, 2025
शिमला शहर में अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने वालों पर जिला प्रशासन में बड़ी कार्रवाई की है।जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप को  शहर में अवैध सिलेंडर की आपूर्ति होने की एक गुप्त सूचना  प्राप्त हुई थी। इसके बाद जिला दंडाधिकारी  ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा की अध्यक्षता में  टीम गठित की। टीम ने रविवार को एक बजे 190 सिलेंडर और एक वाहन जब्त कर लिया है।
Read More News
T & CPrivacy PolicyContact Us