चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 75 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सिसकरिया मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंधन मुंडा पिता स्व बलकु मुंडा विश्रामगढ़ सुंदरू (कुडू, लोहरदगा) के रूप में की गई है।