बालोतरा के पास आसोतरा गांव के ओरण क्षेत्र में आज सुबह एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई, जहाँ सिविल डिफेंस के एक जवान ने अपनी बहादुरी और सूझबूझ से एक नील गाय के बच्चे की जान बचाई। सुबह के समय गांव के कुछ आवारा कुत्तों ने नील गाय के एक बच्चे को घेर लिया था और उस पर हमला करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान स्थानीय सविल डिफेंस के मनोज सरगरा की नजर उस पर पड़ी।