भभुआ प्रखंड के सादेकवई गांव के मारपीट के प्राथमिकी अभियुक्त महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को सोनहन थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार महिला सोनहन थाना क्षेत्र के सादेकवई गांव निवासी सत्येंद्र बिंद की पत्नी नन्हकी देवी बताई जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सादेकवई गांव में मारपीट में गिरफ्तार किया गया है।