थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राहुल कुमार है, जो दरिगापुर भारौल, थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद का रहने वाला है। राहुल कुमार के खिलाफ थाना मक्खनपुर में मुकदमा संख्या 230/2025 के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज था।पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।