पुखरी के समीप गत्तीघार के पास भूस्खलन होने से मुख्य मार्ग बंद पड़ गया है। चंबा तीसा मुख्य मार्ग का यह ऐसा हिस्सा है जहां पर भूस्खलन पर मुख्य मार्ग को बहाल करना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि यहां जब भूस्खलन शुरू होता है तो मलबे के साथ पत्थर भी लगातार गिरते रहते हैं और यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहता है।