उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 09 मुख्य सेविकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक राकेश गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संतोष चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी श्री राम प्रकाश एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।