मधुबनी शहर के नोनिया टोल में सोमवार संध्या5:00बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। जिसमें से दो व्यक्ति घायल हो गए। वहीं एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को ब्लेड से गला पर मार दिया। जिस कारण दूसरे पक्ष के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पहले पक्ष के व्यक्ति को भी चोट लगा है और वह भी घायल है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।