Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 23, 2025
जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को 6 बजे बताया कि मानगो में शनिवार को स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर 121.64 मीटर पर पहुंच गई, जबकि खतरे का स्तर 121.50 मीटर है। वहीं आदित्यपुर ब्रिज के पास में खरकई नदी का जल स्तर 130.15 मीटर पर दर्ज किया गया, जो सामान्य खतरे के स्तर 129 मीटर से ऊपर है।