भिवाड़ी पुलिस ने रविवार सुबह 7 बजे संडे ऑन साइकलिंग अभियान का आयोजन किया। भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ,इस दौरान अभियान में पुलिसकर्मी और लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर योग और साइकलिंग की। इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान "फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज" का संदेश दिया गया।