नियाजिपुर पश्चिम टोला में शुक्रवार की देर रात 10 बजे दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।