ईद मिलादुन्नबी एवं करमा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल एवं संचालन पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने किया। बैठक में ईद मिलाद नबी, करमा पूजा बड़कागांव चौक में नो एंट्री का उल्लंघन होना, एनटीपीसी के वाहन एक साथ आने पर सड़क जाम होना, समेत अन्य विषयो पर चर्चा हुई। बैठक में दोनों समुदाय