झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने पटना पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत चली। अर्जुन मुंडा ने मुलाकात के बाद बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे मुलाकात की जानकारी दी।