जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में अंतरिक्ष दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि और विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद ने छात्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत ने 11 वर्षों में अंतरिक्ष विज्ञान में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और युवाओं के लिए इसमें अपार अवसर मौजूद हैं।