केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 64 वीं अखिल भारतीय गेंहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने बताया है कि जल्द ही सितम्बर में रबी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। इससे देश में कृषि क्षेत्र में बड़ी क्रांति आएगी। मंत्री शिवराज ने बताया कि रबी और खरीफ फसल का चक्र जरूरी होता है।