थाना सिकंदरपुर वैश्य के विजय नगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पूजा की शादी धर्मवीर सिंह से 8 साल पहले हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। वहीं विवाहिता के परिवार वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को पीएम को भेजा है। जानकारी शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली।