बाड़ी शहर के सामान्य अस्पताल में 10 साल बाद ऑपरेशन थिएटर (ओटी) फिर से शुरू हो गया है। यहां पहला सफल सिजेरियन प्रसव कराया गया। लालोनी गांव की खुशबू गुर्जर ने एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मंगलवार को खुशबू गुर्जर को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान पता चला कि सामान्य प्र