सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश प्रसाद उनियाल ने शनिवार 12 बजे गजा में बताया कि हंस फाऊंडेशन की ओर से नगर पंचायत गजा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र खाती, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, प्रधान जितेंद्र सिंह चौहान,राधिका, आयोजक राजेंद्र सिंह खाती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।