शिमला के कृष्णा नगर में भूस्खलन से प्रभावित 4 परिवारों को मैत्री संस्था ने शनिवार को एक महीने का राशन वितरित किया। संस्था की अध्यक्षा ममता गोयल की अनुपस्थिति में संस्था की दूसरी उपाध्यक्ष अनीता सूद ने बताया कि यह पहल उपमहापौर उमा कौशल और कृष्णा नगर के मनोनीत पार्षद विनोद भाटिया के आग्रह पर की गई है। भूस्खलन के कारण चारों परिवारों के घर असुरक्षित घोषित किए।