चांदामेटा के वार्ड क्रमांक छह में 32 साल के युवक का शव गुरुवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक का शव चादर से बने फंदे पर लटका था। पुलिस ने पांच बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक छह नीची लाईन में 32 साल का युवक राकेश रावतेल अपने मां और पिताजी के साथ रहता था।