ओबरा प्रखंड मुख्यालय के काली मंदिर के समीप कुटुंबा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जाने के क्रम में रविवार के अपराह्न एक बजे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का ओबरा के एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा की इसी जोशो जुनून के साथ लगे रहना है।