झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री संजय कुमार द्विवेदी बिहार दौरे पर जाते समय हजारीबाग परिसदन में रुके। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन और उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अल्पविराम के बाद न्यायाधीश पुनः गंतव्य के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने उनकी यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं।