अरियरी प्रखंड के महुली बाजार में रालोमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार दोपहर 12:00 बजे आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष पप्पू राज मंडल और प्रखंड अध्यक्ष सुनील रजक के नेतृत्व में सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सुनील रजक और संचालन राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया ने किया।