जानकी कुंड पर विसर्जन प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।टीआई आशुतोष सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक करीब 250 बड़ी और लगभग 1000 छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। प्रतिमा विसर्जन का क्रम निरंतर जारी है और पुलिस की टीम पूरी तरह मुस्तैदी से व्यवस्था संभाले हुए है।