बदोसराय थाना क्षेत्र के हसनापुरमजरे हजरतपुर में नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया।मृतका की पहचान पूजा उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई।पूजा के पति राजाराम यादव ने बताया खाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बाद वह बदोसराय चले गए वापस आने पर शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शनिवार की सुबह 10 बजे शव पोस्टमार्टम को भेजा है।