धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा सुपलसाई चौक, चाईबासा में स्थित है, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके सम्मान में कई वर्षों पूर्व जिला प्रशासन प०सिंहभूम द्वारा स्थापित किया गया था तथा प्रतिमा स्थल का घेराव भी किया गया है। वर्तमान में भगवान मुंडा जी की प्रतिमा जर्जर तथा आंशिक रूप से खंडित हो गई है, तथा अपने जीर्णोद्धार की बाट जोह रही है।