किशनगंज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम शनिवार को 3 बजे किशनगंज स्थित मारवाड़ी कॉलेज पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज परिसर में प्रस्तावित सावित्री बाई फुले एससी-एसटी गर्ल्स हॉस्टल निर्माण के लिए चयनित भूखंड का स्थल निरीक्षण किया। मंत्री के साथ पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप तथा जिला कल्याण पदाधिकारी भी मौजूद थे।