कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद कौशाम्बी में बड़ी सफलता हासिल हुई। शनिवार और रविवार रात करीब 1 बजे जिले के सभी थानों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न थानों से कुल 21 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।